
।।प्रेस नोट।।
थाना चिरूला जिला दतिया
*महज 15 घण्टो के अन्दर थाना चिरूला पुलिस ने पकडा शातिर चोर*
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना चिरुला पर दिनांक 09.09.26 को फरियादी देवेंद्र अहिरवार निवासी डगरई ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि अशोक यादव व उसका एक साथी दतिया कोर्ट के सामने खेत से उसकी भैंस चोरी कर ले गये है वाद फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चिरुला पर अपराध क्रमांक 88/26 धारा 303(2) वीएनएस का पंजीवद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
*पुलिस कार्यवाही*
दौराने विवेचना वरिष्ठ अधिकारियो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल जी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनजीत चावला एवं एसडीओपी महोदय दतिया आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिरुला हिमांशु भार्गव, पुलिस टीम एवं थाना उनाव पुलिस टीम द्वारा मामले को गम्भीरता से लेकर एवं तत्परता दिखाते घटना स्थल के आस पास सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए जिसमे दो व्यक्ति भैंस को ले जाते दिखे वाद सीसीटीव्ही फुटेज की मदद से व वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन व आदेश अनुसार आरोपियो द्वारा भैंस ले जाने का रुट मैप तैयार किया वाद महज 15 घण्टो मे भैंस चोर अशोक पुत्र नारायण दास उम्र 48 साल निवासी वागुर्दन सिद्दो थाना गोंदन हाल नरगढ थाना उनाव दतिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया उक्त आरोपी पर आसपास के थानो मे कई गम्भीर अपराध व पशु चोरी व सादा चोरी सम्बंधित अपराध भी है। वाद गिरफ्तारी उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय दतिया मे पेश किया गया।
*उक्त कार्यवाही में*
थाना प्रभारी चिरुला उनि हिमांशु भार्गव, प्रधान आर 549 इंदल सिंह सेंगर, प्र.आर. 42 संतोष सगर, प्रआर. 169 लक्ष्मीनारायण थाना चिरूला, प्र.आर. 67 आदित्य शर्मा थाना उनाव, आर. 54 दीपेश अमर गुप्ता, आर. 179 गजेन्द्र राजावत , 178 भूपेन्द्र कंसाना,आर 699 जितेन्द्र साहू, आर. 200 जितेन्द्र प्रजापति, आर. 78 संजीव यादव थाना चिरुला व आर.58 भूपेन्द्र सिंह , आर. 754 अरविन्द, आर. दीपांशु थाना उनाव, की सराहनीय भूमिका रही।