कार की EMI के लिए गारंटी मांगी, मना किया तो पिस्टल लेकर पहुंची बेटी! पिता-भाभी पर तानी बंदूक, दोस्त संग गेट तोड़कर दी गोली मारने की धमकी,गाजियाबाद के साहिबाबाद में कार लोन की गारंटी देने से इनकार को लेकर पारिवारिक विवाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि गारंटी से इनकार करने पर युवती ने अपने पिता और भाभी पर पिस्टल तान दी। विवाद के बाद युवती कथित तौर पर अपने दोस्त के साथ दोबारा घर पहुंची। आरोप है कि दोनों ने घर का गेट तोड़ दिया और पिता व भाभी को गोली मारने की धमकी दी। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Ghaziabad #Sahibabad #CrimeNews #ViralNews #BreakingNews
Koil, Aligarh | Sep 12, 2026