अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रामगंज पुलिस ने 02 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमेठी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना रामगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बृजलाल उर्फ विजय (48 वर्ष) तथा पप्पू उर्फ जगदीश (43 वर्ष) निवासी ग्राम नरायनपुर मजरे अग्रेसर, थाना रामगंज के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त मु0अ0सं0 16/26 धारा 115(2), 352, 351(3), 118(2) बीएनएस में वांछित थे।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा सहित पुलिस बल शामिल रहा।
#AmethiPolice #RamganjPolice #UPPolice #CrimeNews #Arrested #WantedCriminals #BreakingNews #UPNews #LawAndOrder #PoliceAction
Amethi, Amethi | Jun 28, 2026