*समर्थन सेवा संस्थान द्वारा सावन माह में हरनी महादेव मंदिर में फलाहार वितरण*
भीलवाड़ा:रतन लाल आचार्य, 03 अगस्त 2026
पवित्र सावन माह के अवसर पर *समर्थन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा* द्वारा आज हरनी महादेव मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्थान के कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में पहुंचकर शिवभक्तों को फल, जल एवं अन्य फलाहार सामग्री वितरित की। श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की प्रशंसा की और संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि "समर्थन सेवा संस्थान" का मुख्य उद्देश्य *मानव सेवा और जीव सेवा* है। संस्थान समय-समय पर रक्तदान, गौसेवा, भोजन वितरण एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहता है।
इस सेवा कार्य में आशीष माली, सूरज माली, राघव सेन, प्रकाश माली, कान जी प्रिंस माली, राहुल सेन, सुरेंद्र सिंह, बंटी बना, कालू जोगन एवं मोहित माली सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।