
मुख्यमंत्री डॉ यादव का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत 17 नवंबर शाम 5:15 बजे जिले के गांधी सागर आएंगे मुख्यमंत्री गांधी सागर आकर हिंगलाज रिजॉर्ट पर मीडिया से चर्चा करेंगे इसके पश्चात गांधी सागर टेंट सिटी आगमन होगा जहां सांस्कृतिक संध्या आयोजन होगा रात्रि विश्राम रिसोर्ट पर रहेगा l
मुख्यमंत्री डॉ यादव का 18 नवंबर को हिंगलाज रिजॉर्ट बोट क्लब आगमन होगा जहां से स्पीड बोट द्वारा टेंट सिटी बोट क्लब के लिए प्रस्थान करेंगे इसके पश्चात टेंट सिटी बोट क्लब पर आकर चंबल आरती एवं पूजन में सम्मिलित होंगे इसके पश्चात स्वागत तथा मंदसौर जिले का नवाचार उद्यम से उपज अंतर्गत प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे इसके बाद पर्यटन विभाग के अंतर्गत विकास कार्यों का शिलान्यास, डिजिटल काफी टेबल बुक का विमोचन,पर्यटन वीडियो प्रदर्शन, एआई आधारित ईटीनेररी का विमोचन तथा गांधी सागर के पर्यटन स्थलों पर आधारित ब्रोशर का विमोचन करेंगे इसके पश्चात मंत्री परिषद की बैठक में सम्मिलित होंगे इसके बाद मीडिया संबोधन पश्चात दोपहर भोज एवं गांधी सागर से प्रस्थान होगा l
#Mandsaur
#मंदसौर