चंदन तस्कर एक्टिव! उपायुक्त आवास के पास चंदन के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी
बिलासपुर शहर के वीआईपी क्षेत्र चंगर सेक्टर में उपायुक्त आवास के पास रात के अंधेरे में अज्ञात तस्करों ने चंदन के हरे-भरे पेड़ को काटने का प्रयास किया। हालांकि, तस्कर पेड़ को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
घटना के बाद वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। डीएफओ बिलासपुर डॉ. चमन लाल राव के अनुसार, विभागीय टीम ने मौके से काटे गए चंदन के पेड़ को बरामद कर लिया है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
अब सवाल यह है कि शहर के इतने संवेदनशील इलाके में चंदन तस्कर आखिर कितने बेखौफ हैं?
#Sandalwood #Smugglers #Bilaspur #DCResidence #HimachalPradesh #HimachalNews #BilaspurNews #ForestDepartment #CrimeNews #HimachalUpdate