
रिहायशी मकान से 320 ग्राम चरस बरामद, 32 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
कांगड़ा:नूरपुर पुलिस की CIA विंग ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुग्तयाल, भलेटा में एक रिहायशी मकान से 320 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की है। पुलिस ने मामले में रोहित कुमार (32) पुत्र हरबंस लाल, निवासी मुग्तयाल, भलेटा, तहसील नूरपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को टीम गश्त पर थी, इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में चरस छिपाकर रखता है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ उसके घर पहुंची और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के निजी कमरे में डबल बेड के गद्दे के नीचे छिपाकर रखा पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफा बरामद हुआ।
लिफाफे की जांच करने पर उसमें काले रंग का ठोस पदार्थ मिला, जिसे चरस/कैनाबिस पाया गया। डिजिटल तराजू से वजन करने पर कुल 320 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने इसे नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगामी जांच जारी है।
#Nurpur #Kangra #HimachalPolice #CrimeNews #DrugFreeHimachal #Charas #NDPS #UTHimachal #UniqueTodayNews