Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

हत्या मामले में कमरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त फरसा, लाठी व डंडा बरामद अमेठी। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के एक मामले में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फरसा, लाठी और बांस का डंडा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर थाना कमरौली पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सहजराम (62 वर्ष), पारसनाथ (33 वर्ष), विष्णु (20 वर्ष), बालक लाल (29 वर्ष) तथा लक्ष्मी (18 वर्ष) निवासी ग्राम पूरे मोलना मजरा बरसण्डा थाना कमरौली शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी थाना कमरौली में दर्ज मुकदमा संख्या 90/26 में वांछित चल रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त एक फरसा, एक लाठी तथा एक बांस का डंडा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल समेत थाना कमरौली की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #Amethi #AmethiPolice #KamrauliPolice #MurderCase #PoliceAction #CrimeNews #UPPolice #Jagdishpur #Musafirkhana #BreakingNews #AmethiUpdates #खबरPublicNewsAmethi #अमेठी_समाचार #पुलिस_कार्रवाई #कमरौली_पुलिस

Amethi, Amethi | Jun 25, 2026

MORE NEWS

हत्या मामले में कमरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त फरसा, लाठी व डंडा बरामद अमेठी। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के एक मामले में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फरसा, लाठी और बांस का डंडा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर थाना कमरौली पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सहजराम (62 वर्ष), पारसनाथ (33 वर्ष), विष्णु (20 वर्ष), बालक लाल (29 वर्ष) तथा लक्ष्मी (18 वर्ष) निवासी ग्राम पूरे मोलना मजरा बरसण्डा थाना कमरौली शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी थाना कमरौली में दर्ज मुकदमा संख्या 90/26 में वांछित चल रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त एक फरसा, एक लाठी तथा एक बांस का डंडा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल समेत थाना कमरौली की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #Amethi #AmethiPolice #KamrauliPolice #MurderCase #PoliceAction #CrimeNews #UPPolice #Jagdishpur #Musafirkhana #BreakingNews #AmethiUpdates #खबरPublicNewsAmethi #अमेठी_समाचार #पुलिस_कार्रवाई #कमरौली_पुलिस - Amethi News