मतदाता सूची में गड़बड़ी पर दो एसडीएम के खिलाफ रिपोर्ट
लखनऊ। पीलीभीत के सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ियों के मामले में दो एसडीएम समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें पूरनपुर के एसडीएम मयंक गोस्वामी, अमरिया के एसडीएम हेमंत चौधरी और मतदाता पंजीकरण केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार शामिल हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी केके कश्यप की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
वहीं विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में अजब-गजब नाम होने के आरोप सही पाए गए हैं। झांसी मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद अब जिम्मेदारों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई होगी।
#letestअपडेट #LetestUpdate #VaranasiUpdate 👇👇