
वोट चोरी के विरुद्ध राजनीतिक संग्राम का एलान
नई दिल्ली।विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए शामिल दलों ने बुधवार को वोट चोरी और एसआइआर प्रक्रिया को लेकर विवादों के तूफान में घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मोदी सरकार की कठपुतली बताते हुए चुनावी धांधलियों के विरुद्ध आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने का एलान कर दिया। ज्ञानेश कुमार को हटाने का दबाब बनाने के लिए 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत संयुक्त विरोध प्रदर्शन कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी करते हुए इसमें नागरिकों, सिविल सोसायटी और गैरसरकारी संगठनों से साथ आने की अपील की है।
विरोध आंदोलन के तहत दो से आठ अक्टूबर तक विपक्षी पार्टियां देशभर में जिला स्तरीय 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' निकालकर चुनावी धांधलियों के प्रति जागरूकता फैलाएंगी। गठबंधन के सभी सांसद छह अक्टूबर को दिल्ली में चुनाव आयोग मुख्यालय तक विरोध मार्च निकालेंगे। विपक्षी दलों के नेता अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में एसआइआर विवाद पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने का समय मांगेंगे। वोट चोरी के मुद्दे पर अक्टूबर में अलग-अलग जगहों पर विपक्षी दल पांच रैलियां करेंगे, तो एक नवंबर को दिल्ली में एक बड़ी संयुक्त रैली होगी।
#letestअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS
👇👇