आराजी लाइन ब्लाक सभागार में आयोजित जनकल्याण शिविर में 300 महिला श्रमिकों ने लिया हिस्सा
वाराणसी।आराजी लाइन विकासखंड परिसर में आयोजित पांच दिवसीय जनकल्याण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार दोपहर करीब 12बजे आशा ट्रस्ट की ओर से जन चौपाल लगाई गई। इसमें 50 गांवों की करीब 300 महिला श्रमिकों ने भाग लिया। चौपाल में महिलाओं को सरकारी योजनाओं, अधिकारों, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई।
खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने श्रमिक पंजीकरण, पेंशन, स्वास्थ्य, आवास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने श्रमिकों से जुड़े कानूनों के बारे में बताया। महिला श्रमिकों ने योजनाओं का लाभ लेने में आ रही समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि जानकारी के अभाव में ग्रामीण महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पातीं। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया।
#LetestUpdate #letestअपडेट #LETESTNEWS 👇👇