वाराणसी में 308 पहियों वाले मेगा ट्रक ने खींचा लोगों का ध्यान, मोहनसराय में फुट ओवरब्रिज काटने का काम जारी
वाराणसी के डाफी में फंसा 308 पहियों वाला विशाल मेगा ट्रक बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। ट्रक पर करीब 200 टन वजनी भारी-भरकम औद्योगिक मशीन लदी है। यह ट्रक जहा पहुंच रहा है इसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुट जा रही है । बता दे कि राजातालाब के रखौना होते हुए हरहुआ की ओर जाने वाले मार्ग पर मोहनसराय में बने लोहे के फुट ओवरब्रिज को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसके लिए दो विशाल क्रेनों की मदद से फुट ओवरब्रिज को उठाकर काटा जा रहा है ताकि भारी भरकम वाहन को सुरक्षित तरीके से आगे निकाला जा सके। बता दे कि सड़क किनारे जेसीबी से होने वाली सामान्य खुदाई देखने के लिए जहा लोगों की भीड़ जुट जाती है। वहाँ ऐसे में जब सड़क पर अचानक 308 पहियों वाला विशाल मेगा ट्रक और उस पर लदी 200 टन की मशीन दिखाई दी तो लोगों के लिए यह कौतूहल का विषय बन गया।
जानकारी के अनुसार करीब 200 टन वजनी यह औद्योगिक वेसल यूरोपीय देश बेल्जियम से समुद्री मार्ग के जरिए भारत पहुंचा है। इसे ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर उतारने के बाद विशेष हाइड्रोलिक ट्रक के माध्यम से सड़क मार्ग से लखीमपुर खीरी स्थित बलरामपुर चीनी मिल ले जाया जा रहा है।
#letestअपडेट #LetestUpdate #VaranasiUpdate #VaranasiDiaries 👇👇