
बस्ती समाचार
यशवंत हत्याकांड का पर्दाफाश
वाल्टरगंज पुलिस और एसओजी ने तीन महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक कुल 5 अरेस्ट
बस्ती थाना वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने एक संयुक्त अभियान में यशवंत हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग खोज निकालते हुए तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन तीनों युवतियों को मंगलवार, 15 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 9:58 बजे नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित लोहरैया मोड़ से गिरफ्तार किया। इसी प्रकरण में दो अन्य अभियुक्तों को 12 सितंबर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार की गई आरोपियों का विवरण
प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज श्री ज्ञानेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं का विवरण इस प्रकार है:
रीमा (उम्र करीब 26 वर्ष): पुत्री स्व. श्रीपत, निवासी कौडीकोल, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती।
शीला (उम्र करीब 20 वर्ष): पुत्री स्व. श्रीपत, निवासी कौडीकोल, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती।
गुड़िया (उम्र करीब 23 वर्ष): पुत्री जगन्नाथ चौधरी, निवासी खड़ौवाखुर्द, थाना नगर, जनपद बस्ती।
क्या था पूरा घटनाक्रम?
मृतक के भाई हेमंत कुमार (निवासी ग्राम खड़ौवा खुर्द) ने 11 सितंबर 2026 को थाने में नामजद तहरीर दी थी। उनके भाई यशवंत कुमार (26 वर्ष) उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम (निर्माण इकाई) गोरखपुर में संविदा पर नौकरी करते थे।
8 सितंबर की शाम हुआ था लापता: यशवंत 8 सितंबर को अपनी मोटरसाइकिल (UP51BW6513) से ड्यूटी पर गए थे। शाम करीब 7:30 बजे वह अपने ममेरे भाई अंकित के साथ नगर बाजार वापस आए। अंकित वहां से अपने घर चला गया, लेकिन यशवंत रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए और घर नही पहुचे
Basti, Basti | Sep 15, 2026