
जावर माइक्रो उदवहन सिंचाई योजना के सुचारू संचालन एवं संधारण हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई
---
जावर माइक्रो उदवहन सिंचाई योजना के सुचारू संचालन एवं संधारण के लिए मुख्य अभियंता कार्यालय द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इंदिरा सागर परियोजना (नहरें) सनावद के मुख्य अभियंता श्री डी.आर. आकरे द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्यपालन यंत्री एनवीडीए श्री एस.पी. तिर्की श्री एवं जे.पी. आनंद को जावर माइक्रो उदवहन सिंचाई योजना के सुचारू संचालन एवं संधारण व्यवस्था का दायित्व सोपा गया है।
जावर माईक्रो उद्वहन सिंचाई योजना क्रमांक 1 एवं 4 संबंधी क्षेत्र में योजना के देखरेख का कार्य श्री अमित गुप्ता, सहायक यंत्री , श्री एन.डी. उटवाल, सहायक यंत्री, श्री के.एन. बरखने, सहायक यंत्री, श्री के.आर. भुमरकर, सहायक यंत्री के साथ-साथ विभाग के स्थाईकर्मी श्री शंकर गिरी गोस्वामी श्री गोरखसिंह श्री नारायण मालवीय श्री धनपाल सिंह तोमर श्री सुनील पटेल श्री बलिराम सोलंकी श्री तरूण देशमुख की टीम को सौंपा गया है।
जबकि जावर माईक्रो उद्वहन सिंचाई योजना क्रमांक - 2 एवं 3 के क्षेत्र में योजना के देखरेख का कार्य श्री जय पाटीदार, सहायक यंत्री, श्री एस.के. केन, सहायक यंत्री, श्री अविनाश गुप्ता, सहायक यंत्री, श्री तुषार सोनवने, उपयंत्री, के अलावा श्री मनोज तंवर श्री लक्ष्मण सिंह चौहान श्री जाहिद खान श्री राजेन्द्र सेन श्री दिनेश मालवीय श्री बाबूलाल केवट श्री विजय शर्मा की टीम को सौंपा गया है। इन सभी अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लगायी गई है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa