जमुई में मड़वा की घ*टना के बाद SP विश्वजीत दयाल का अलग अंदाज देखने को मिला। सामान्य कपड़ों में वे अकेले कोचिंग की गलियों में पहुंचे और विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया।
उन्होंने छात्रों से कहा कि सिर्फ वीडियो बनाने के बजाय सुरक्षित तरीके से विरोध और पुलिस को सूचना देने की जिम्मेदारी समझें। साइबर अपराध से सतर्क रहने, रील्स से दूरी बनाने और किताबों से दोस्ती करने की सलाह भी दी।
SP ने कहा—“जमुई का नाम करना है, जमुई को बदनाम नहीं करना है।” उन्होंने 112 और पुलिस दीदी टीम की मदद लेने की अपील करते हुए कहा कि हम और आप मिलकर गलत करने वालों को सबक सिखाएंगे।
#jamui #apnajamui
Jamui, Jamui | Sep 30, 2026