नागौर जेल में बंद 007 से जुड़े तस्कर अशोक बिश्नोई की मौत
बीकानेर।नागौर जिला कारागार में बंद 007 गैंग से जुड़े कथित तस्कर अशोक बिश्नोई की पिछले मंगलवार की रात को हार्ट अटैक से मौत हो गई। अशोक बिश्नोई बीकानेर जिले में नोखा तहसील क्षेत्र के मुकाम गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार जेल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम बुधवार करवाया गया । अशोक बिश्नोई विभिन्न मामलों में न्यायिक हिरासत के तहत नागौर जेल में बंद था। मामले की जांच जारी है। मौत के कारणों की पूरी जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मिलेगी।