कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में आयुष विभाग द्वारा विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर गुड़र एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय छर्च द्वारा जनजातीय बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियों का वितरण किया गया एवं ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यह शिविर निरंतर जारी रहेंगे।
Collector Shivpuri
#shivpuri