
उज्जैन (नागदा खाचरौद): विकास के दावों के बीच उज्जैन जिले के नागदा खाचरौद अंतर्गत ग्राम निपानिया से एक बेहद परेशान करने वाली तस्वीर सामने आ रही है। यहाँ की नई कॉलोनी, धर्मशाला रोड मार्ग पर इन दिनों अत्यधिक मात्रा में पानी बहाया जा रहा है, जिसने पूरी सड़क को जलमग्न कर दिया है। सड़क पर हुए इस भारी जलभराव के कारण पूरी कॉलोनी टापू में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीणों और कॉलोनीवासियों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों को हो रही है। सड़क पर फैले इस पानी की वजह से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लगातार पानी जमा रहने से लाखों की लागत से बनी सड़क भी पूरी तरह जर्जर होती जा रही है। आपको बता दें कि यह रास्ता केवल कॉलोनी का ही नहीं, बल्कि कई किसानों के खेतों और ग्रामीणों के रोजमर्रा के कामकाज का मुख्य मार्ग है। इसके बावजूद, हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर समस्या की ओर न तो ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव महोदय ध्यान दे रहे हैं और न ही शासन-प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान है। ग्रामीणों में इस घोर लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद क्या जिम्मेदार अधिकारी जागेंगे, या फिर निपानिया के ग्रामीण इसी तरह नारकीय जीवन जीने को मजबूर रहेंगे?
#UjjainNews #NagdaKhachrod #NipaniyaVillage #PublicProblem #RoadIssue #MadhyaPradeshNews #IndiaHeadline24 #BreakingNews #ViralPost #PrashasanMoun #GramPanchayat #GroundReport
Mauganj, Rewa | Jun 20, 2026