देहरा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 2.18 ग्राम चिट्टा बरामद; पंजाब निवासी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जिला देहरा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना मोईन की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी आरोपी स्पर्श शर्मा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 2.18 ग्राम चिट्टा बरामद होने के बाद उसके खिलाफ FIR No. 40/26 के तहत पुलिस थाना मोईन में NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के पास नशीला पदार्थ कहां से आया और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता या सप्लाई नेटवर्क है या नहीं।
पुलिस जिला देहरा की ओर से नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
#Dehra #HimachalPolice #DrugFreeHimachal #Chitta #Heroin #NDPSAct #DrugFreeIndia #UTHimachal #UniqueTodayNews