तीन लोगों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
#हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और विवाद के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मरई निवासी सुधाकर पुत्र सुरेंद्र पासी 19 जून को अपनी बोलेरो (UP30AB 0102) से हरदोई जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया और टॉयलेट के लिए चले गए। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवक वहां पहुंचे और खड़ी बोलेरो में टक्कर मार दी।आरोप है कि जब सुधाकर ने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपियों शेरू पुत्र सरवन सिंह, सतीश पुत्र सरवन सिंह और छोटू पुत्र जयराम कश्यप—ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने घटना की शिकायत हरियावां थाने में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मौके की जांच कर तीनों आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट :द टेलीकास्ट न्यूज/राहुल सिंह हरियावाँ
Hardoi, Hardoi | Jun 21, 2026