
#हरिद्वार में अल्पसंख्यक #छात्रवृत्ति घोटाले का बड़ा भंडाफोड़, 19 शिक्षण संस्थानों पर मुकदमा दर्ज #SIT करेगी जांच!
हरिद्वार। केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनाओं में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं का नया मामला सामने आया है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) की जांच में संदिग्ध पाए गए हरिद्वार जिले के 19 स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई संस्थानों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन संस्थानों पर छात्रवृत्ति राशि हड़पने, फर्जी दस्तावेज जमा करने और अनियमितताओं का आरोप है।
19 संस्थानों पर दर्ज हुआ मुकदमा!
पुलिस के अनुसार, निम्नलिखित शिक्षण संस्थानों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है:
गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल, सहदेवपुर
एम.जी. पब्लिक स्कूल, अहमदपुर ग्रांट
ए.एस.एन. इंटर कॉलेज, धीरवाली, ज्वालापुर
सैनी प्राइवेट आईटीआई, औद्योगिक क्षेत्र, बहादराबाद
जय भारती प्राइवेट आईटीआई, पर्दाथा उर्फ धनपुरा
एसबीएन प्राइवेट आईटीआई, टिक्कमपुर
आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, मुस्तफाबाद
विश्व भारती पब्लिक स्कूल, गाडोवाली
मदरसा नूर-ए-हसन, हरिद्वार
जय भारत पीएस, बिन्दुखड़क
हन्नू आईटीआई, भगवानपुर
रेडियंस एकेडमी, नेहन्दपुर सुठारी, लक्सर
रामतीर्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रहमतपुर, रुड़की
रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुहाना
महर्षि दयानंद प्राइवेट आईटीआई, धनौरी
संस्कृति पब्लिक स्कूल, भौरी, रुड़की
फोनिक्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड बिजनेस, कांजेल इमलीखेड़ा, रुड़की
एसडीपीसी गर्ल्स इंटर कॉलेज, रुड़की
ओम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, बढ़ेड़ी राजपूताना, रुड़की
NSP पोर्टल की जांच में खुलासा
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों और दस्तावेजों की जांच के दौरान इन संस्थानों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गईं। कई मामलों में फर्जी छात्रों के नाम पर छात्रवृत्ति राशि आहरित करने, दाखिला संख्या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने और दस्तावेजों में हेराफेरी के सबूत मिले हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT (Special Investigation Team) गठित कर जांच शुरू कर दी है। SIT जल्द ही इन संस्थानों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ करेगी।
#followerseveryonehighlights