जियो हॉटस्टार के पॉपुलर रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का एक प्रोमो आउट हुआ. जिसमें तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी वृंदावन की गलियों में साथ नजर आ रहे हैं. दोनों साथ घूमते, नाचते और कृष्ण भक्ति में रंगे दिखे. तेज प्रताप जहां बांसुरी बजाते नजर आए, वहीं काजल उनके कंधे पर सिर रखकर उन्हें देखती रहीं.
दोनों की यह बॉन्डिंग दर्शकों का ध्यान खींच रही है. प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मजेदार कमेंट्स भी किए. एक यूजर ने लिखा, "लगता है लालू यादव की बहू बनने का इरादा है... दोनों की जोड़ी कमाल की है." वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "कल्कि अवतार... तेजु भगवान... दोनों लोगों की जोड़ी अमर रहे." एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "तेजू भैया पटाने की पूरी कोशिश में हैं."
#TejPratapYadav #KajalRaghwani #BhojpuriBawal #BhojpuriCinema #BhojpuriNews #JioHotstar #ViralVideo #EntertainmentNews #ViralNews #PrabhatKhabar