
मेंटल हेल्थ मैनेजमेंट थ्रू ब्लिसफुल लिविंग : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया
समर्थगुरु धारा हिमाचल प्रदेश के स्टेट कोऑर्डिनेटर आचार्य कुंजबिहारी और समर्थगुरु धारा हिमाचल प्रदेश के शिक्षा कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम, मुरथल के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी के सान्निध्य मे मेंटल हेल्थ मैनेजमेंट थ्रू ब्लिसफुल लिविंग कार्यक्रम भारत एवं विश्व के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में चलाया जा रहा है ताकि हमारे युवा शिकायत भाव से मुक्त होकर अहोभाव की यात्रा पर चल सकें।
आज ट्विटर के माध्यम से आदरणीय समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया जी ने विशेष बताया कि जब आत्मा जानकर अपने को, आत्मस्मरण रखते हुए, जब तुम कर्म करते हो, तो यह कर्मयोग है।
समर्थगुरु धारा में हमें सम्मान केन्द्रित मित्र मंडल चाहिए,
राग केंद्रित प्रेमी मंडल नहीं। आनंदित वैराग्य चाहिए, संबंधों में उलझा दुखप्रद राग नहीं । उत्सवमय रास चाहिए, तृष्णामय प्यास नहीं। विश्व आत्म क्रांति की लहर चाहिए, त्रिगुणात्मक माया की भ्रांत डगर नहीं ।
समर्थगुरु धारा एक नए और अनोखे 'प्रज्ञा प्रोग्राम' 3 दिन के लिए 'वैराग्य प्रज्ञा' और ऑनलाइन 5 दिन कार्यक्रम की घोषणा करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। यह प्रोग्राम आपको वासना से मुक्ति दिलाएगा और दुनिया में रहते हुए भी प्रेम और आनंद का अनुभव करते हुए आपको सच्चा त्यागी बनाएगा।
'ब्रह्मपद' और उससे ऊँचे कार्यक्रम में शामिल होने से पहले इसे करना ज़रूरी है। पहला ऑफ़लाइन स्पेशल 'वैराग्य प्रज्ञा' प्रोग्राम 21-23 दिसंबर, 2026 को समर्थगुरु धाम मुरथल में और ऑनलाइन प्रोग्राम 8-12 फरवरी, 2027 को आयोजित किया जाएगा। इस प्रोग्राम में कोई भी शामिल हो सकता है।
अपने और परिवार की बुकिंग के लिए
वेबसाइट : https://samarthgurudhara.org
और मोबाइल नंबर 9671400193/96 पर संपर्क कर सकते है।