भाजपा आज मनाएगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
विचार गोष्ठी में उनके राष्ट्रवादी योगदान को किया जाएगा याद, 6 जुलाई तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला कार्यालय में बलिदान दिवस मनाया जाएगा। सुबह 11:30 बजे आयोजित विचार गोष्ठी में भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्रवण सिंह राव मुख्य वक्ता होंगे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा करेंगे।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में दिए गए योगदान और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने बताया कि 23 जून से 6 जुलाई तक, डॉ. मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न वैचारिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।