कोटा-झालावाड़ हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार
कार सवार बच्चो समेत परिवार के सभी लोग सुरक्षित,
कोटा। कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर जगपुरा के समीप देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलटी खाते हुए वापस सीधी हो गई। कार में छोटे बच्चों सहित पूरा परिवार सवार था। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कोटा से झालावाड़ की ओर जा रही थी। जगपुरा के पास अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और कार सीधे हाईवे के डिवाइडर से जा भिड़ी। जोरदार टक्कर के बाद कार पलटती चली गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे परिवार और छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त कार के पीछे कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा दुर्घटना और गंभीर हो सकती थी।
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार डिवाइडर के बीचोंबीच पड़ी रही और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Sangod, Kota | Nov 12, 2026