कोटा में तेल प्रशंसको ने केक काटकर धूमधाम से मनाया निजामुद्दीन जनशताब्दी ट्रेन का जन्मदिन
कोटा। रेल प्रशंसकों द्वारा बुधवार को कोटा स्टेशन पर कोटा-निजामुद्दीन जन शताब्दी ट्रेन (12059-60) का जन्मदिन धूमधाम से बनाया। इस अवसर पर प्लेटफार्म नंबर एक पर सुबह 5.30 बजे प्रशंसकों द्वारा एक केक भी काटा गया। साथ ही फूल माला पहनकर लोको पायलट पीके जैन, सहायक लोको पायलट राजू लाल मीणा तथा ट्रेन मैनेजर प्रवीण गुप्ता का सम्मान भी किया गया।
ट्रेन का जन्मदिन मनाने के लिए रेल फैंस दिल्ली से भी कोटा पहुंचे। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा सहित स्टेशन स्टाफ भी मौजूद रहा।
उल्लेखनीय है कि ट्रेन का सफर 11 नवंबर 2002 को आठ कोच से शुरू हुआ था। आज यह ट्रेन 22 कोच के साथ चलती है।
औसत 76 की रफ्तार वाली इस ट्रेन की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे देश की सबसे तेज चलने वाली जनशताब्दी ट्रेन माना जाता है।
इस आयोजन की पहल रेल प्रशंसक पीयूष शर्मा, विजय, अवनीश शर्मा, विकास ठाकुर, आकाश गुप्ता एवं अन्य रेल प्रेमियों ने की।
Sangod, Kota | Nov 12, 2026