
शादी से इनकार की खौफनाक सजा, सनकी प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को गहरी खाई में फेंका!
महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक ऐसा सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की तर्ज पर एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को खौफनाक मौत दे दी।
क्या है पूरा मामला?
कोल्हापुर के गारगोटी स्थित अवधूत कॉलोनी में श्रीपाद दिनकर वडू (25) और इंजीनियरिंग की छात्रा तरन्नुम बशीर नाईक आमने-सामने रहते थे। पड़ोस में रहने के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। तरन्नुम महागांव के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। कहानी में खौफनाक मोड़ तब आया जब कुछ समय पहले तरन्नुम की शादी कहीं और तय हो गई।
शादी तय होने के बाद तरन्नुम ने श्रीपाद के साथ अपने रिश्ते खत्म करने और आगे संबंध रखने से साफ इनकार कर दिया। यह बात श्रीपाद को बर्दाश्त नहीं हुई और इसी विवाद के चलते उसने एक खौफनाक साजिश रची। आरोपी श्रीपाद ने तरन्नुम को एक गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।
कातिल का शातिर नाटक
वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को कानून की नजरों से बचाने के लिए आरोपी ने तरन्नुम के लापता होने का झूठा नाटक भी किया, ताकि किसी को उस पर शक न हो। लेकिन पुलिस की सख्त जांच के आगे उसकी एक न चली और आखिरकार आरोपी श्रीपाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
#MaharashtraNews #CrimeAlert #MurderMystery #LoveCrime #ViralNews