
Sangaria Matdaan Maha Abhiyaan
संगरिया में मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम:
1 जनवरी 2027 को अर्हता
मतदाता सूची का हुआ ड्राफ्ट प्रकाशन
4 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची
संगरिया की आवाज़।
#संगरिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में गुरुवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी Jai Kaushik जय कौशिक की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशित किया गया। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2027 अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने अथवा संशोधन करवाने के लिए दावे एवं आपत्तियां 11 दिसंबर तक दाखिल की जा सकेंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा जिसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
अधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रक्रिया में सहयोग देने और पात्र मतदाताओं को सूची में जुड़वाने हेतु जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया।
बैठक में अधिकारी ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, पारदर्शी एवं समावेशी बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में हर पात्र नागरिक बिना किसी बाधा के मतदान कर सके।
संगरिया की आवाज़