जसीडीह थाना क्षेत्र के सगदाहा पेट्रोल पंप के समीप बेलगाम बस की चपेट में आया बाइक सवार,बाइक सवार की हुई मौत।
देवघर :–जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सगदाहा पेट्रोल पंप के समीप एक बेलगाम बस की चपेट में 42 वर्षीय बाइक सवार बनारसी राम आ गए। वे सगदाहा निवासी स्वर्गीय दिनदयाल राम के पुत्र बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने में लग गई।वही मृतक की लाश को पोस्टमार्टम् के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वही बस को कब्जे मे लेकर उसे थाना ले जाया गया। #deoghar #crimenews #accident #busaccident #jharkhand