झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026: देवघर में 45 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आज से, धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू
कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन मुस्तैद, परीक्षा केंद्रों के 500 गज के दायरे में प्रतिबंध
देवघर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री सौरव कुमार के निर्देशानुसार जिले के देवघर एवं मधुपुर अनुमंडल में 01 नवंबर 2026 को होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के सफल एवं कदाचार मुक्त संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08) की परीक्षा प्रातः 09:30 से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 05) की परीक्षा अपराह्न 02:00 से 04:30 बजे तक संचालित की जाएगी। देवघर अनुमंडल में कुल 35 तथा मधुपुर अनुमंडल में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं परीक्षा को कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 (दं.प्र.सं. की धारा 144) के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की गई है। आदेशानुसार 05 या अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं होंगे, घातक हथियार एवं अग्नेयास्त्र लेकर चलना वर्जित रहेगा तथा परीक्षा केंद्र की परिधि में अनाधिकृत प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मोबाइल फोन, कैमरा, स्मार्ट वॉच आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। निषेधाज्ञा 01 नवंबर 2026 को प्रातः 06:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। शव यात्रा, अस्पताल, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों तथा परीक्षार्थियों एवं परीक्षा कर्मियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।
मधुपुर अनुमंडल के 10 परीक्षा केंद्र: मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी, मधुपुर; सेंट जेवियर्स मिशन स्कूल, मधुपुर; सेंट जोसेफ हाई स्कूल, मधुपुर; मधुपुर कॉलेज, मधुपुर; एस.पी.एम. हाई स्कूल, मधुपुर; एम.एल.जी. हाई स्कूल, मधुपुर; अंची देवी सर्राफ गर्ल्स +2 स्कूल, मधुपुर; महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मधुपुर; मधुस्थली विद्यापीठ, मधुपुर; तथा मधुस्थली इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग।
#JharkhandTET2026 #Deoghar #Madhupur #ExamSecurity #Section163 #ProhibitoryOrder #EducationNews #JharkhandNews