सोन नदी में उतरने से बचें, बढ़ते जलस्तर के बीच जाल में फंसा घड़ियाल
नौहट्टा के चुटिया थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के समीप सोन नदी में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में एक घड़ियाल फंस गया। मछुआरों ने उसे रस्सी से बांधकर नाव में रख लिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घड़ियाल को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
इस घटना के बाद प्रशासन और वन विभाग ने सोन नदी में जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार सोन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नदी में पानी बढ़ने के साथ विभिन्न जलीय जीव भी मुख्य धारा में पहुंच सकते हैं।
लोग सोन नदी में स्नान, तैराकी या मछली पकड़ने के लिए बिल्कुल न उतरें। बढ़ते जलस्तर और जलीय जीवों की मौजूदगी के कारण नदी में जाना जानलेवा साबित हो सकता है।
#सोननदी #सोनबाढ़ #नदीमेंनउतरें #सावधान #नौहट्टा #चुटिया #पड़रिया #रोहतास #वनविभाग #रोहतास_न्यूज #अपनारोहतास