शेखूपुरा में "शक्ति प्रदर्शन" करने वालों का जोश आखिर पुलिस के सामने ठंडा पड़ ही गया!
लाठी-डंडे और बांका लेकर गांव में कानून अपने हाथ में लेने निकले 6 लोग अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। जिस बहादुरी का प्रदर्शन सड़क और गांव में किया जा रहा था, वही बहादुरी अब अदालत में दिखाई जाएगी।
खूनी संघर्ष का वीडियो वायरल हुआ तो मामला भी सुर्खियों में आ गया, और फिर पुलिस ने एक-एक कर सभी वांछित आरोपियों को दबोच लिया। अब गांव में नहीं, कानून के दायरे में जवाब देना होगा।
याद रखिए... गुस्से में उठाई गई लाठी कुछ देर का रौब दिखा सकती है, लेकिन उसका हिसाब आखिरकार कानून की किताब में ही लिखा जाता है।