
आंगन मिलन सेवा के तहत आंगनवाड़ी केन्द्र भेलसी में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
---
सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा के तहत आंगनवाड़ी केन्द्र भेलसी सेक्टर, बल्देवगढ़ ग्रामीण में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री रामगोपाल चौरसिया, श्रीमती मंजू जैन, श्री अमित जैन, श्री अंबुज खरे सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया तथा जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित हितग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, अनुभवों एवं विभागीय योजनाओं से प्राप्त लाभ के संबंध में जानकारी ली गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनवाड़ी परिसर में पौधारोपण किया गया।
बच्चों के साथ खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। त्ठैज्ञ टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों में उत्साहवर्धन के लिए फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी सेवाओं से जोड़ना तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh