
रैपुरा/पन्ना। ग्राम बीजाखेड़ा निवासी 26 वर्षीय छबिलाल चौधरी, पिता कृपाल चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में शोक की लहर है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर की रात करीब 9 बजे छबिलाल की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैपुरा लेकर पहुंचे। डॉक्टर एम.एल. चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय कटनी रेफर किया।
कटनी में उपचार के दौरान भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया। जबलपुर पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद 8 सितंबर की शाम करीब 5 बजे रैपुरा में डॉक्टर एम.एल. चौधरी द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
युवक की मौत के पीछे आखिर क्या वजह रही, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति सामने आ सकेगी।
⚠️ नोट: यह खबर उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के आधार पर है। घटना से जुड़े कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
#रैपुरा #पन्ना #बीजाखेड़ा #PannaNews #Rairpura #BreakingNews #MPNews #LocalNews