शाहनगर-पुरैना में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनसंवाद शिविर
दो शिविरों में पहुंचे 147 आवेदन, पंचायत और राजस्व से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा
शाहनगर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शाहनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत शाहनगर और ग्राम पंचायत पुरैना में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन शिविरों में ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला।
दोनों स्थानों पर आयोजित जनसंवाद शिविरों में कुल 147 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें पुरैना में 100 और शाहनगर में 47 आवेदन शामिल हैं।
कार्यक्रम में पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार, जिला पंचायत पन्ना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, शाहनगर एसडीएम रामनिवास चौधरी, तहसीलदार कोमल सिंह, बीईओ डॉ. रागिनी तिवारी, जनपद पंचायत शाहनगर के सीईओ शिवम वर्मा, बीपीओ कमल प्रताप सिंह, बीसी आसिफ हुसैन अंसारी, शिक्षा विभाग से बीआरसीसी अमित श्रीवास्तव, स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ डॉ. एसके लोधी, महिला एवं बाल विकास विभाग से राजकुमारी सिंह सहित विभिन्न विभागों के करीब 40 अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं जनप्रतिनिधियों में जनपद पंचायत अध्यक्ष आशीष खरे, शाहनगर सरपंच मनोज कुमार जैन, बोरी सरपंच मनीष खरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
23 ग्राम पंचायतों की रही सहभागिता
जनसंवाद कार्यक्रम में शाहनगर विकासखंड की 23 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों ने सहभागिता की।
इनमें परसवारा, सुंगरहा, पुरैना, कचौरी, शाहनगर, देवरी, टूंडा, महिलवारा, सुडौर, महगवां सरकार, बीजाखेड़ा, अतरहाई, खम्हरिया, बोरी, महेवा, ठेपा, गजंदा, सलैया फेरन सिंह, परासी, रैगुवां, बुधरोड, रगौली और हरदुआ मैमारी ग्राम पंचायत शामिल रहीं।
पुरैना में मिले 100 आवेदन
ग्राम पंचायत पुरैना में आयोजित शिविर में कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पंचायत विभाग से सबसे ज्यादा 52 आवेदन आए।
विभागवार प्राप्त आवेदनों में राजस्व विभाग 15, प्रधानमंत्री सड़क विभाग 11, पुलिस विभाग 5, मत्स्य विभाग 4, स्वास्थ्य विभाग 3, महिला एवं बाल विकास विभाग 3, सहकारिता विभाग 2, विद्युत विभाग 1, जल निगम 1 और खाद्य विभाग 1 आवेदन शामिल हैं।
पुरैना में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच यशपाल सिंह, सचिव केश सिंह और ग्राम रोजगार सहायक शिवचरण चौधरी सहित पंचायत प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शाहनगर में 47 आवेदन
वहीं शाहनगर में आयोजित जनसंवाद शिविर में कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए।
इनमें पंचायत विभाग से 27, राजस्व विभाग से 13, शिक्षा विभाग से 3, स्वास्थ्य विभाग से 1 और सहकारिता विभाग से 1 आवेदन प्राप्त हुआ।
शाहनगर में कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत शाहनगर द्वारा किया गया।
ग्रामीणों की समस्याओं को एक मंच पर सुनने का प्रयास
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित इन शिविरों में ग्रामीणों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और मांगों को एक ही स्थान पर सुना गया। पंचायत और राजस्व मामलों के साथ-साथ सड़क, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, खाद्य, सहकारिता, मत्स्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े आवेदन भी सामने आए।
अब ग्रामीणों की नजर इन 147 आवेदनों के निराकरण पर रहेगी। जनसंवाद शिविर के माध्यम से समस्याएं प्रशासन तक पहुंच चुकी हैं, ऐसे में संबंधित विभाग इन आवेदनों पर कितनी तेजी से कार्रवाई करते हैं, यह आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण रहेगा।
शाहनगर, जिला पन्ना (मध्यप्रदेश)
#Shahnagar #Panna #मुख्यमंत्रीजनविश्वासअभियान #जनसंवाद #जनसंवादशिविर