राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय झारखण्ड कृषि व्यापार मेला में पहुंचे प्रदेश प्रभारी के राजू,सरकार के समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, साथ मे कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की,सभी ने मेले में लगाए गए कृषि विभाग के स्टॉल पर जाकर जानकारी ली बंधु तिर्की ने कहा राज्य के किसानों के साथ ही कृषि, पशुपालन और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के लिये यह अतुलनीय अवसर है जब वे स्वयं के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ राज्य के हित में सकारात्मक परिप्रेक्ष्य में काम करें.
यह मेला हमारी आँखों के साथ-साथ नये अवसरों के दरवाजे खोलने वाला भी है. मेले का परिभ्रमण कर सभी को इसका लाभ उठाना चाहिये साथ ही राज्य के सभी जिले में इस मेले का आयोजन किया जाना चाहिये.
Chanho, Ranchi | Jun 17, 2026