एक करोड़ दीदियों को मिलेगा एक लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण
लखनऊ।विधान सभा चुनाव से पहले महिलाओं को लुभाने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। उत्तर प्रदेश महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं एक करोड़ दीदियों को एक लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। हालांकि योजना के पहले चरण में 20,000 रुपये की पहली किस्त मिलेगी। इसके समय से भुगतान पर दो चरणों में 80 हजार रुपये का और ऋण दिया जाएगा। सरकार योजना को विधान सभा चुनाव से पहले जोर-शोर से लांच करने की तैयारी कर रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
#VaranasiUpdate #LetestUpdate #letestअपडेट #LETESTNEWS 👇👇