Ambala Media:"
अंबाला शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पांच प्रमुख स्थानों पर पुलिस नाके
अंबाला, 29 सितंबर। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंबाला पुलिस ने पांच प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया है।
पुलिस की ओर से नवल्टी रोड, मानव चौक, हरी पैलेस, आर्य चौक और मंजी साहिब गुरुद्वारा चौक के पास नाके लगाए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिसकर्मियों द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
एसएचओ सुनीता ढाका की निगरानी में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकना है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीमों का सहयोग करें और वाहन चलाते समय अपने जरूरी दस्तावेज साथ रखें।
अंबाला पुलिस की अपील: सुरक्षा जांच को लेकर नागरिक सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Ambala, Ambala | Sep 29, 2026