
रूस में हुआ प्यार, बिहार में होगी शादी! झोपड़ी में रहता है राहुल, फिर भी साथ रहने पहुंची विदेशी लड़की
सच्चा प्यार न तो कोई सरहद देखता है और न ही बैंक बैलेंस... यह बात भागलपुर के राजापुर गांव में सौ टका सच साबित हुई है। रूस की रहने वाली जूली ने अपने प्यार 'राहुल' के लिए विदेश की सारी सुख-सुविधाएं और चकाचौंध भरी जिंदगी छोड़ दी है।
क्या है पूरी कहानी?
दरअसल, भागलपुर के राहुल यादव रोजगार के लिए रूस गए थे, जहां एक कंपनी में काम के दौरान उनकी मुलाकात जूली से हुई। दोनों में प्यार हुआ, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर राहुल को वापस भारत लौटना पड़ा। राहुल के बिना जूली रूस में तड़पती रही और 6 महीने के विरह के बाद, वो अपना वतन छोड़कर सीधे सात समंदर पार भागलपुर पहुंच गई! ✈️
"गरीबी में भी साथ रहूंगी..."
जब जूली राजापुर गांव पहुंची, तो वहां राहुल का खपरैल का टूटा-फूटा घर था। राहुल का परिवार बेहद गरीब था, लेकिन जूली ने बिना सोचे हाथ में लाया लाल गुलाब राहुल को थमाया और गले लगाकर बोली- "आप गरीब हैं तो क्या हुआ, मुझे आपके साथ इसी झोपड़ी में रहना मंजूर है।" विदेशी दुल्हन के इस समर्पण को देखकर राहुल का पूरा परिवार भावुक हो गया।
अब दोनों परिवारों की रजामंदी से इसी साल नवंबर में दोनों की धूमधाम से शादी होने जा रही है। गांव में विदेशी दुल्हनिया को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
#BiharNews #TrueLoveStory #RussianBride #ViralNews #bhagalpurnews