सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 20 श्रद्धालुओं का दल सोमनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन, कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं संवाद कार्यक्रमों में सहभागी होंगे। यह यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरवशाली विरासत से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक पूरे देश में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
#SomnathSwabhimanYatra #Somnath #Kondagaon #CulturalHeritage #SpiritualJourney Chhattisgarh