कमलापुर पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
देवास। ऑपरेशन प्रहार के तहत कमलापुर पुलिस ने ग्राम करोंदिया में जुआ खेल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹540 नकद, 52 ताश पत्ते, 2 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹90,890 का मश्रुका जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश पिता रमेश भुसारिया (40), राकेश पिता रमेश भुसारिया (39), सोनू पिता अनारसिंह सोलंकी (30), तीनों निवासी ग्राम करोंदिया, तथा विजय पिता बीरसिंह पलासिया (50), निवासी चंद्रकेश्वर बांध, थाना कांटाफोड़ शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। कार्रवाई थाना प्रभारी उप निरीक्षक सर्जन सिंह मीणा के नेतृत्व में की गई।