
#बालाघाट
कन्या शिक्षा परिसर बिरसा में अतिथि शिक्षक के लिए 28 जून तक आवेदन आमंत्रित
शासकीय माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बिरसा(मलाजखंड) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों के अतिथि शिक्षक के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन पत्र आवश्य क दस्तानवेजों के साथ 28 जून 2026 को शाम 04 बजे तक जमा किये जा सकते हैं।
संस्था के प्राचार्य द्वारा बताया गया है कि हिंदी, अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, गणित, भूगोल एवं इतिहास विषयों में अतिथि शिक्षक वर्ग-1 के एक-एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि के साथ बी.एड./एम.एड. की योग्यता होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित 28 जून 2026 तक कार्यालयीन समय में सायं 4 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ पूर्व कार्यानुभव, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। सीटीईटी एवं एमपीटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। साथ ही सीबीएसई विद्यालयों में अध्यापन अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को भी वरीयता दी जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संस्था कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal