रांची: दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रांची पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार (14 अक्टूबर 2026) को पुलिस अधीक्षक (नगर) रांची एवं पुलिस अधीक्षक (यातायात) रांची ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों तथा प्रमुख मार्गों का रूट वेरिफिकेशन एवं स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि पूजा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
रांची पुलिस ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में व्यापक सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। प्रमुख पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी निगरानी तथा सुचारु यातायात संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में पूजा का आनंद ले सकें।
Kanke, Ranchi | Oct 14, 2026