
काॅमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में रिया कुमारी का भारतीय महिला सिनियर कबड्डी टीम में चयन।
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट ( बेगूसराय)।
बेगूसराय जिला कबड्डी संघ से संबंद्ध
स्पोर्टिग क्लब बीहट की महिला खिलाड़ी रिया कुमारी का चयन आगामी 21 अक्टूबर से अहमदाबाद में होने वाली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम में चयन किया गया है। उक्त जानकारी बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, सचिव सरोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में काॅमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप आगामी 21 से 31 अक्टूबर तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होगा। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल ने बताया कि कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय सीनियर महिला टीम में बिहार बेगूसराय बीहट की बेटी रिया कुमारी का चयन राज्य, जिला के लिए गर्व की बात है।रिया की इस उपलब्धि पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के प्रधान संरक्षक सह डीएम रिची पांडेय, संरक्षक एसपी मनीष, उपेन्द्र प्रसाद सिंह, डा सोनू शंकर, नरेन्द्र कुमार सिंह धनकू,भूमिपाल राय, जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार,खेल शिक्षक रंधीर कुमार, अरविन्द सिंह, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी,बेगूसराय जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, सचिव सरोज कुमार घंटी, चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, परमानंद सिंह, राज कुमार सिंह राजू, संजय सिंह, राजेश कुमार टूना, पवन कुमार, रामविलास सिंह, नप बीहट कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, मुख्य पार्षद बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार,नंदन कुमार मिश्रा ,प्रो शिवशंकर सिंह, डा कुंदन कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, बबीता कुमारी,भवेश कुमार,पिकी कुमारी, राजीव कुमार सहित अन्य ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। विदित हो कि बेगूसराय जिला कबड्डी संघ से संबंद्ध स्पोर्टिग क्लब बीहट के कई खिलाड़ी जैसे रेमी कुमारी,सिंकु कुमारी,भवेश कुमार भारतीय सीनियर कबड्डी टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग ले चुके हैं। साथ ही रेमी कुमारी और भवेश कुमार प्रो कबड्डी लीग में खेल चुके हैं। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ एवं बेगूसराय जिला के लिए गर्व की बात है कि पहली बेगूसराय जिला से कोई कबड्डी खिलाड़ी भारतीय सीनियर महिला कबड्डी टीम में चयन किया गया है। खेलप्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।