
Breaking News
थाना गौण्डा पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, पथराव और फायरिंग करने वाले 9 अभियुक्तों को अवैध असलहों सहित किया गिरफ्तार
जनपद अलीगढ़ के थाना गौण्डा क्षेत्र के ग्राम चामड़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष, पथराव, फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में थाना गौण्डा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 09 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।
घटना का विवरण
थाना गौण्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चामड़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर गाली-गलौज, पथराव, फायरिंग और तोड़फोड़ की गई। इस उपद्रव से पूरे गांव में अफरा-तफरी और भारी दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया था। इस संबंध में थाना गौण्डा पर मु0अ0सं0 296/26 धारा 191(2)/191(3)/132/115(2)/352/351(3)/125/109(1) बीएनएस व 7 सीएल एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते
रामकिशन पुत्र ओमवीर सिंह (निवासी ग्राम चामड़, थाना गौण्डा, अलीगढ़)
ओमवीर सिंह पुत्र ज्वाला सिंह (निवासी ग्राम चामड़, थाना गौण्डा, अलीगढ़)
संतोष पुत्र ओमवीर सिंह (निवासी ग्राम चामड़, थाना गौण्डा, अलीगढ़)
निक्की पुत्र देवेन्द्र सिंह (निवासी ग्राम चामड़, थाना गौण्डा, अलीगढ़)
अजय पुत्र मुरारीलाल (निवासी ग्राम चामड़, थाना गौण्डा, अलीगढ़)
प्रशान्त पुत्र जगवीर सिंह (निवासी नगला जाखुर, थाना गौण्डा, अलीगढ़)
सत्येन्द्र पुत्र विजेन्द्र (निवासी नगला माधो, थाना गौण्डा, अलीगढ़)
कान्हा पुत्र विजयपाल सिंह (निवासी भैया, थाना गौण्डा, अलीगढ़)
लवकुश पुत्र शीशपाल सिंह (निवासी नगला जंगली, थाना गौण्डा, अलीगढ़)
बरामदगी
अभियुक्त रामकिशन से: 01 अवैध तमंचा (315 बोर), 01 जिंदा कारतूस तथा 01 खोखा कारतूस।
अभियुक्त लवकुश से: 01 अवैध तमंचा (315 बोर), 01 जिंदा कारतूस तथा 01 खोखा कारतूस।
पुलिस टीम
इस0 सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
उ0नि0 श्री जितेन्द्र सिंह (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
उ0नि0 श्री राजवीर सिंह (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
उ0नि0 श्री बलराम सिंह (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
उ0नि0 श्री विजय सिंह (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
काँ0 रविकान्त (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
काँ0 मौ0 आरिफ (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
काँ0 दानिश (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
काँ0 अतुल शर्मा (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़)
कृष्ण कुमार पत्रकार Aligarh Police Chief Minister Office Uttar Pradesh Hirdesh Chaudhary
Koil, Aligarh | Aug 29, 2026