Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

दिनारा की बिटिया सुधा बनीं एसडीएम, पहले प्रयास में हासिल की 167वीं रैंक दिनारा प्रखंड क्षेत्र के करहंसी पंचायत अंतर्गत धरहरा गांव में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब ग्रामीणों को पता चला कि गांव की बेटी सुधा सिंह ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर एसडीएम (अनुमंडल पदाधिकारी) पद पर चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है। धरहरा गांव निवासी जगनारायण सिंह की पुत्री सुधा सिंह ने अपने पहले ही प्रयास में बीपीएससी की कठिन परीक्षा में पूरे राज्य में 167वीं रैंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे दिनारा प्रखंड और रोहतास जिले में हर्ष का माहौल है। सुधा सिंह के चयन की खबर फैलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजन, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं शुभचिंतक मिठाई खिलाकर उन्हें और उनके पिता को बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी उपलब्धि की सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सुधा सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश की बेटियां भी बड़े सपने साकार कर सकती हैं। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर अग्रसर होने का हौसला देगी। सुधा सिंह की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

Kargahar, Rohtas | Jun 20, 2026

MORE NEWS

मोहर्रम से पहले सासाराम शहर में डीएम दीपक कुमार मिश्रा व एसपी रौशन कुमार ने पैदल मार्च किया। पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।

#rohtasnews

मोहर्रम से पहले सासाराम शहर में डीएम दीपक कुमार मिश्रा व एसपी रौशन कुमार ने पैदल मार्च किया। पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। #rohtasnews

Kargahar, Rohtas | Jun 23, 2026

रोहतास जिले के सासाराम स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महिला बटालियन परिसर बेदा में मंगलवार को 321 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड भव्य और गरिमामय माहौल में आयोजित की गई। कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन सभी महिला सिपाहियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुलिस सेवा में औपचारिक रूप से प्रवेश किया। इस अवसर पर शाहाबाद डीआईजी सत्यप्रकाश, रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी रोशन कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने नई महिला सिपाहियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कर्तव्यनिष्ठ होकर सेवा करने का संदेश दिया।