जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम संग्रहण एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।
दैनिक वीरधरा राजस्थान। श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।
सवाई माधोपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी जिला कलक्टर काना राम ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की 4 पंचायत समितियों में 3 नवम्बर को होने वाले मतदान की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला मुख्यालय पर स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर में ईवीएम तथा चुनाव सामग्री संग्रहण एवं वितरण केन्द्र (स्ट्रॉन्ग रूम) का दौरा किया और अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारियों को ईवीएम एवं चुनाव सामग्री संग्रहण केन्द्र में साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश दिए।
इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी, पंचायतीराज चुनाव के प्रबंधन में नियोजित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा सार्वजनिक निर्माण, रसद, पुलिस, विद्युत सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।