मेरा युवा भारत चित्तौड़ के तत्वाधान में प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
प्रतापगढ़।मेरा युवा भारत चित्तौड़ के तत्वाधान में प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन जिला प्रशासन के साथ किया गया रन फ़ॉर यूनिटी का संदेश दिया। जीरो माइल चौराहा से दशहरा मैदान कॉलेज ग्राउंड तक रन फॉर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी विशाल जांगिड़, एवम अतिरिक्त जिला कलेक्टर बृजेश पांडया, डीएफओ सुरेश अग्रवाल, द्वारा किया गया और एकता दिवस पर विभिन्न जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का समापन प्रतिज्ञा देकर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित एएसपी जयदेव सिंह सिहाग, सीडीओ गोपाल कृष्ण जोशी एवं मेरा युवा भारत से स्वयंसेवक साहिल साहू, मंगल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।