
प्रेस नोट
दिनांक : 23.06.2026
35 किलो 280 ग्राम गांजा बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 9 दिन के पुलिस रिमांड पर
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नारनौंद पुलिस टीम ने 35 किलो 280 ग्राम गांजा बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक धर्मबीर ने बताया कि थाना सदर हांसी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में सन 2025 में एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा 35 किलो 280 ग्राम गांजा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। मामले की आगामी जांच के दौरान गांजा सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए मुख्य सप्लायर की पहचान की गई। जो आरोपी धर्मवीर 1 साल से फरार चल रहा था l
जांच के आधार पर सीआईए नारनौंद की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मबीर पुत्र सतबीर निवासी गांव कुम्भा को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी उक्त गांजा खेप की सप्लाई से जुड़ा हुआ था तथा नशीले पदार्थों की तस्करी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क, अन्य सहयोगियों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।
Uklana, Hissar | Jun 23, 2026