राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया..संबलपुर से लौट रही एक कार चलती ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए..
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया..
बताया जा रहा है कि कार सवार शादी समारोह में शामिल होकर संबलपुर से वापस लौट रहे थे..सूत्रों के मुताबिक, वे संभवतः राजनांदगांव के निवासी हैं.. हालांकि, उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है..
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. गौरतलब है कि घटना छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बावनकेरा चौक की है..
#Mahasamund #BreakingNews #ChhattisgarhNews #NH53 #RoadAccident #PatwaPolice #FatafatNews